Aashka Goradia Yoga Pose: एक्ट्रेस आशका गोराडिया अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है। एक्ट्रेस योगा लवर है। आशका पति ब्रेंट गोबल के साथ योगा तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस पति के साथ योगा करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब धमाल मचा रही हैं।

तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रे कलर की बिकिनी और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। वहीं उनके पति ब्लू ट्राउजर में दिखाई दे रहे हैं। आशका पति ब्रेंट के साथ समुद्र किनारे खतरनाक योगा करती हुई नजर आ रही है। दोनों की इन खतरनाक योगा तस्वीरों को देख फैंस के होश उड़ गए हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए आशका ने लिखा- Me: जाती हूं मैं, B: जल्दी है क्या।’ फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें आशका ने अमेरिकन बिजनसमैन ब्रेंट गोबल से 1 दिसंबर 2017 को शादी की थी। आशका योगा टीचर भी है और गोवा में योगा सिखाती है।

काम की बात करें तो आशका ‘भाभी’, ‘कुसुम’, ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहीं तो होगा’ और ‘नागिन’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी है। अब एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है।

Read more: https://newsdezire.com/aashka-goradia-yoga-pics-with-husband-going-viral-on-social-media/