Disha Patani Tiger Printed Bikini: एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को दिशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
फोटो में वो समुद्र किनारे खड़े होकर प्रिंटेड बिकिनी पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में वो अपने हाथ में शंख और सीप लिए हुए दिख रही हैं। दिशा के इस फोटो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस दिल खोलकर लाइक कर रहे हैं। फोटो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

ये फिल्म साल 2014 में आई मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर मूवी ‘एक विलेन’ का सीक्वल है। फेमस डायरेक्ट एकता कपूर द्वारा निर्मित इस को मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं।
