Nia Sharma Bold Pics: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। टीवी की नागिन निया शर्मा एक बार फिर से अपनी ग्लैमरस फोटो की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं।

निया शर्मा इस वायरल हो रही फोटो में बीच के किनारे ग्लैमरस अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। फोटो में निया शर्मा का अंदाज वाकई में देखने लायक है। निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से इस फोटो को शेयर किया है।

इस फोटो में निया ब्लैक कलर की नाइट ड्रेस में ग्लैमरस पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनके इस फोटो को फैंस से भी खूब प्यार मिल रहा है। इस फोटो में सबसे खास चीज है कि बीच पर बालू के साथ निया का पोज, देखने लायक है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब निया शर्मा अपने अंदाज को लेकर यूं चर्चा में आ गई हों। वह अपने ग्लैमरस लुक्स और डांस वीडियो को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फोटोशूट से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनका लुक वाकई देखने लायक है।

निया शर्मा टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं निया शर्मा एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं। निया शर्मा ने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘काली’ से की थी। कुछ ही दिनों पहले निया शर्मा नागिन 4 में दिखाई दी थीं, जिसमें उनका अंदाज भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
[…] Nia Sharma Bold Pics: निया शर्मा और रवि दुबे की जोड़ी ने ‘जमाई राजा’ में खूब धमाल मचाया था। दोनों की कैमिस्ट्री को खूब सराहा गया। यह शो 2014 में शुरू हुआ और तीन साल तक चला। इसके बाद 2019 में ‘जमाई 2.0’ भी एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ। अब यह जोड़ी फिर से साथ आ रही है। ‘जमाई 2.0’ का दूसरा सीजन आने वाला है। इस जोड़ी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों समंदर किनारे गर्मी बढ़ा रहे हैं। शर्टलेस रवि दुबे के साथ बिकिनी में निया शर्मा को देख, पारा सच में हाई हो गया है। […]