भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(भाकपा) के वरिष्ठ नेता डॉ. खगेंद्र ठाकुर काे जिला कार्यालय में मंगलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। चंद्रशेखर भवन में अायाेजित शोकसभा डॉ. खगेंद्र ठाकुर पार्टी काे प्रतिबद्ध नेता होने के साथ हिंदी साहित्य का प्रख्यात आलोचक बताते हुए वक्ताअाें ने कहा कि वे पार्टी के बौद्धिक स्तंभ थे। उनके निधन से देश के प्रगतिशील सांस्कृतिक व साहित्यिक आन्दोलन को गहरी क्षति हुई है। उन्होंने मार्क्सवाद और वर्तमान राजनीति से संबंधित कई पुस्तकें लिखीं। डॉ. खगेन्द्र ठाकुर के निधन पर पार्टी को अपूरणीय क्षति होने के साथ ही वाम और प्रगतिशील ताकतों को गहरा झटका लगा है। श्रद्धांजलि देने वालों में राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह, जिला सचिव रामकिशोर झा, बिहार महिला समाज की सचिव इन्दु सिंह समेत कई नेता शामिल थे।

13 जनवरी (भाषा) भाकपा के वरिष्ठ नेता खगेंद्र ठाकुर का सोमवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।
वह 82 वर्ष के थे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि ठाकुर को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां अपराह्र डेढ़ बजे उनका निधन हो गया।
वह भाकपा की झारखंड इकाई की कार्यकारिणी समिति के एक सदस्य थे। वह राष्ट्रीय लेखक संघ के उपाध्यक्ष भी थे।
माकपा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाषा देवेंद्र अर्पणा
Sources: PTI / रांची January 17, 2020